― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराशनकार्डो में आधार सीडिंग के साथ सत्यापन भी अनिवार्य : जिलाधिकारी

राशनकार्डो में आधार सीडिंग के साथ सत्यापन भी अनिवार्य : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार देर सायं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक के साथ-साथ सिंगल स्टेज, उचित दर विक्रेता संघ के पदाधिकारियों/सदस्यों से वार्ता तथा उज्ज्वला योजना की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आहूत की गयी। उक्त बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागीय महत्वपूर्ण बिन्दुओं यथा प्रचलित राशनकार्डांे में आधार सीडिंग की प्रगति के साथ-साथ राशनकार्डो के सत्यापन, पात्रता सूची में सम्मिलित नये लाभार्थियो की स्थिति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह-सितम्बर, 2023 से नवम्बर, 2023 तक खाद्यान्न वितरण की स्थिति, विभागीय अधिकारियों द्वारा किये गये। निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यो की स्थिति, निलम्बित/रिक्त दुकानों की स्थिति, मॉडल शॉप के निर्माण की स्थिति, सिंगल स्टेज डिलीवरी के क्रियान्वयन की स्थिति एवं उचित दर दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करने के लोकेशन के सम्बन्ध में स्थिति, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क वितरित किये रिफिल व सब्सिडी अन्तरित किये जाने की स्थिति, आई.सी.डी.एस./एम.डी.एम.खाद्यान्न वितरण की स्थिति की बिन्दुवार समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा शेष प्रचलित कार्डो पर आधार सीडिंग के कार्य को माह-दिसम्बर, 2023 तक शत-प्रतिशत पूर्ण किये जाने, राशनकार्डांे के सत्यापन के कार्य को पंचायत सहायकों एवं लेखपालों के माध्यम से निश्चित समयावधि के अन्तर्गत पूर्ण कराये जाने तथा अन्त्योदय राशनकार्ड का लाभ लेने वाले अपात्र लाभार्थियों को ऑनलाइन सूची से उन्मूलित कराकर उसके सापेक्ष पात्र लाभार्थियों को सम्मिलित किये जाने, निष्क्रिय राशनकार्डधारकों को सूची से उन्मूलित कराने, उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क वितरित रिफिल के सम्बन्ध में ऑयल कम्पनी के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष सभी लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण करते हुए। जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन को क्रियान्वित कराये जाने के सम्बन्ध में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा आश्वस्त किये जाने के उपरान्त उक्त बैठक को सधन्यवाद समाप्त किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला विकलांग सशक्तिकरण अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, गंगा प्रसाद, ग्राम-भलुआही (सदस्य), शिवशंकर गुप्ता (सदस्य) उपस्थित रहे।

Share Now...