जौनपुर धारा, जौनपुर। राशनकार्ड के डाटाबेस में सीडेड आधार नम्बर का समुचित वैलिडेशन नहीं हो पाने के कारण पात्र/अपात्र लाभार्थियों की पहचान तथा आधार आथेन्टिकेशन से खाद्यान्न वितरण में आने वाली समस्याओं के निस्तारण हेतु राशनकार्ड मुखिया सहित समस्त सदस्यों का ई-केवाईसी किया जाना है। ई-केवाईसी कराये जाने का अभियान माह जून, 2024से चलाया जा रहा है, जिसमें राशनकार्ड के समस्त सदस्यों के सहयोग की आवश्यक होगी। राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी का कार्य ई-पॉस के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं के सहयोग से निःशुल्क कराया जायेगा। लाभार्थी अपनी निकटतम किसी भी उचित दर दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते है। ई-केवाईसी हेतु लाभार्थियों का बायोमेट्रिक आथेन्टिकेशन किया जायेगा। ई-केवाईसी के साथ इस विकल्प के अन्तर्गत राशनकार्ड से मोबाइल नम्बर जोड़े जाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसका उपयोग राशनकार्ड मुखिया द्वारा करते हुए मोबाइल नम्बर फीड/संशोधित किया जा सकेगा। इस मोबाइल नम्बर पर कार्ड पर प्राप्त होने वाले राशन का विवरण एस.एम.एस.द्वारा प्राप्त होगा। उक्त के अतिरिक्त यदि किसी राशनकार्ड में मुखिया से परिवारजन का सम्बन्ध गलत प्रदर्शित है तो उसे भी सुधारा जा सकेगा। इस संशोधन का अधिकार भी केवल राशनकार्ड के मुखिया को होगा। अन्य सभी राशनकार्ड सदस्यों को मात्र ई-केवाईसी ही करना होगा। सभी राशनकार्ड धारक परिवार से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उचित दर दुकानों में पहुंचकर अपना ई-केवाईसी पूर्ण कराना आज ही सुनिश्चित करें।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
राशन की दुकानों पर होगा कार्ड के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी

Previous article


