जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र में अवैध गांजा की तस्करी व बिक्री में पुलिस की संलिप्तता की आडियो-वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित होते ही पुलिस तिलमिला उठी। उक्त आडियो-वीडियो को प्रसारित करने वाले युवक के भाई ने शनिवार को एक दूसरा आडियो प्रसारित करते हुए आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष सरपतहां उसके विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसकी हत्या कराने की धमकी दे रहे हैं। जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बांधगांव निवासी प्रेम प्रकाश सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर डीजीपी के नाम लिखा एक पत्र तथा एक आडियो प्रसारित करते हुए आरोप लगाया है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गांजा तस्करी करके लाया जाता है, और एक स्थानीय हिस्ट्रीशीटर तथा पुलिस के संरक्षण में उसे बेचा जाता है। इसके बदले में पुलिस को प्रति माह भारी रकम मिलती है। उक्त आडियो-वीडियो प्रसारित होते ही तिलमिलाए थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह शुक्रवार देर रात उसके घर पहुंचे और उसकी मां की पिटाई की। जाते समय उसकी अपाचे बाइक भी उठा ले गए। इस सम्बंध में जब उसने थानाध्यक्ष से बात की तो उसकी हत्या कराने की धमकी देते हुए अभद्र गालियां दीं।
― Advertisement ―
थानाध्यक्ष पर युवक की हत्या कराने की धमकी का आरोप


