रणबीर कपूर इस समय अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल का टीजर रिलीज होने के बाद से सुर्खियां बटोर रहे हैं जिसमें वे साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना संग जोड़ी बनाने दिख रहे हैं। इसके बाद वे अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, जो नितेश तिवारी की रामायण प्रâेंचाइजी की पहली किस्त है। इस फिल्म में शुरुआत से ही साउथ स्टार यश के शामिल होने की खबरें हैं लेकिन बीच में कहा गया था कि वे इसमें काम नहीं करेंगे। हालांकि, अब एक बार फिर उन्हें लेकर खबरें हैं कि वे भी रणबीर कपूर की फिल्म का हिस्सा होंगे। हाल ही में उनके बॉलीवुड डेब्यू की फीस का भी खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, नितेश तिवारी की अपकमिंग रामायण में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी भी होंगे और इसमें यश को लेकर भी चर्चा है। कई फैंस इस तिकड़ी को साथ देखने के लिए इंतजार में हैं लेकिन कोई भी यश को रावण के किरदार में देखना पसंद नहीं करेगा लेकिन वो क्या रोल निभाएंगे, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं आई। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि केजीएफ 2 फेम यश इस फिल्म के लिए प्रभास और रजनीकांत की तरह भारी भरकम फीस ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वे बॉलीवुड फिल्म से 150 करोड़ रुपए की भारी-भरकम फीस ले रहे हैं। अगर ये दावा सच है तो वे रणबीर कपूर से कहीं ज्यादा फीस चार्ज कर रहे हैं। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार यश रामायण का हिस्सा बनने के लिए एक्साइटेड हैं, क्योंकि वे चाहते हैं कि यह वो एक जरिया है जिसके बाद वे बॉलीवुड में एंट्री कर सकते हैं। जबकि उनके पास केजीएफ का तीसरा भाग भी है, लेकिन उन्होंने इसे फिलहाल रोकने का फैसला किया है। वे अपनी पहली हिंदी फिल्म के लिए 100 करोड़ से 150 करोड़ रुपए के बीच चार्ज कर रहे हैं, जिसमें 100 करोड़ न्यूनतम है. बाकी उन्हें कितने दिनों की शूटिंग करनी है और शेड्यूल के लिए कितना समय देना है इसके हिसाब से वे फीस बढ़ाएंगे। सूत्र ने आगे यश के मोस्ट अवेटेड सीक्वल केजीएफ 3 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा ‘उन्होंने समय को मैनेज करने का मन बना लिया है। केजीएफ में उनके लुक की तुलना में रामायण में उनका एक अलग लुक होगा। लुक कैसा होगा इस पर उन्होंने चर्चा शुरू कर दी है। उन्होंने अपनी काया को सही करने के लिए उस पर काम करना भी शुरू कर दिया है। पिंकविला के एक सूत्र ने बताया कि यश रामायण के एक भाग में विस्तारित भूमिका निभाएंगे, हालांकि, उनका चरित्र दूसरे भाग में श्रीलंका में स्थापित है, यानी इससे जाहिर है कि वे इसमें रावण का रोल निभाएंगे। उन्होंने रामायण: पार्ट वन की शूटिंग के लिए 15 दिन दिए हैं। फिल्म में रणबीर कपूर राम की भूमिका निभाएंगे और साई पल्लवी सीता की भूमिका निभाएंगी जबकि पहले आलिया के शामिल होने की खबरें थीं। बताया जा रहा है कि तीनों कलाकारों ने फिल्म के लिए अपना लुक टेस्ट पूरा कर लिया है। फिल्म का निर्माण मधु मंटेना कर रहे हैं।
― Advertisement ―
रावण बनने के लिए साउथ स्टार ने मांगी मोटी रकम



