Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनदुर्गा पूजा पंडाल में सज धजकर पहुंचे सितारे

दुर्गा पूजा पंडाल में सज धजकर पहुंचे सितारे

नवरात्रि की रौनक हर तरफ है। मुंबई हो या फिर कोई भी शहर और कस्बा हर तरफ दुर्गा पूजा पंडाल लगे हुए हैं। लेकिन मायानगरी में इन दिनों सितारे जमीं पर उतर रहे हैं और दुर्गा पंडाल एक से बढ़कर एक लुक में लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। देखिए नवरात्रि में अष्टमी के दिन कौन सा सितारा किस आउटफिट में मां का आशीर्वाद लेने दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचा। हमेशा पैपराजी के कैमरे में गुस्से वाले लुक में कैद होने वाली जया बच्चन का ये लुक काफी अलग है।

जया पिंक और ऑरेंज कलर की साड़ी पहनकर पहुंचीं और एक से बढ़कर एक हंसते हुए पोज दिए। इस मौके पर काजोल भी अपने परिवार के साथ पहुंचीं। काजोल के साथ उनका बेटा युग, मां तनुजा और बहन तनीषा दिखीं। इन सभी ने एक साथ पैपराजी को जमकर पोज दिए। ये फैमिली फोटो लोगों का ध्यान खींच रही है। इस मौके पर काजोल लाइट ग्रीन कलर की ट्रासपेंरेट साड़ी में नजर आईं।

एक्ट्रेस ने डीपनेक ब्लाउज पहना और बालों को ओपन किए हुए दिखीं. हालांकि इस दुर्गा पूजा काजोल का ये तीसरा लुक है। इससे पहले वो दो बार अलग लुक में दुर्गा पूजा पंडाल में स्पॉट हुई थीं। वहीं काजोल की बहन तनीषा इस मौके पर पिंक कलर की चमकती साड़ी में नजर आईं। जबकि उनकी मां तनुजा लाइट कलर की साड़ी में कैमरे में कैद हुईं। ‘अनुपमा’ सीरियल में अपने रोल से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली मस्टर्ड कलर की सिल्क की साड़ी पहनकर दुर्गा पंडाल पहुंचीं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल में नजर आने वाली बबीता यानी मुनमुन दत्ता भी ग्रीन कलर का सूट पहनकर दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं। इस दौरान मुनमुन का लुक भी काफी अट्रैक्टिव लगा।