Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरराधेश्याम संघर्ष समिति के अध्यक्ष और राजीव बने महासचिव

राधेश्याम संघर्ष समिति के अध्यक्ष और राजीव बने महासचिव

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय के जंघई रोड पर मंडी समिति के पास स्थित भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय पर सोमवार शाम को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें यूनियन के लोग व नगर सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजन शामिल हुए। बैठक में हिन्दू इण्टर कॉलेज की लगभग पांच बीघा बेशकीमती जमीन को तत्कालीन दिवंगत धोखाधड़ी के आरोपी तथाकथित प्रबन्धक जयराम तिवारी द्वारा मूल तथ्यों को छिपा कर अपने नाम कराने, कूट रचित प्रपत्रों, मृतकों व सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर द्धारा प्रबंध समिति का गठन कर कालेज को हथियाना तथा अन्य हुए फर्जीवाड़ा के संबंध में संघर्ष समिति का गठन हुआ। जिसमें पूर्व अपर महानिदेशक राधेश्याम पाण्डेय अध्यक्ष, महासचिव पूर्व नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्त राजू,चन्द्रशेखर शुक्ला विधिक सलाहकार व कोषाध्यक्ष संदीप केसरी बनाए गए। नव नियुक्त महासचिव राजीव गुप्त राजू ने इस लड़ाई को मंजिल तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाकर जगह जगह बैठक कर जागरूक करने का सुझाव दिया। संचालन संस्थापक पौत्र व वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार गुप्त ने किया। आभार ज्ञापन पत्रकार शुभम कुमार गुप्त ने किया। अंत में कालेज में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रर्दशन कर रोष व्यक्त किया गया। मुख्यरूप से देवी प्रसाद गुप्त गुड्डू, राधेश्याम मल्लू, राकेश कुमार ऊमर वैश्य, एडवोकेट अशोक कुमार विश्वकर्मा, आदर्श दूबे रुद्रा, लालबहादुर पाल, विभोर कुमार, चंचल कुमार, बाबू लाल पटेल, दयराम सरोज, राकेश कुमार मौर्या, सुनील यादव, राम सूरत, धर्मराज पटेल आदि मौजूद थे।