Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरविश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह को किया नमन

विश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह को किया नमन

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरबहादुर सिंह की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नमन किया।

परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह ने कहा कि वीरबहादुर सिंह ने  सदैव लोकहित में कार्य किया। जौनपुर जनपद में स्थापित विश्वविद्यालय की स्थापना में उनके अद्वितीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष एवं कार्यवाहक वित्त अधिकारी प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि स्व.वीर बहादुर सिंह के जीवन में समय का बड़ा महत्व था, उन्होंने अपने जीवन में समय को बहुत ही महत्वपूर्ण माना। वह समय से अपने कार्यालय पहुंचते थे। अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रो.मनोज मिश्र ने कहा कि स्व.वीरबहादुर सिंह ने पूर्वांचल के विद्यार्थियों में ज्ञान-विज्ञान एवं कौशल की वृद्धि के लिए इस विश्वविद्यालय की स्थापना की। जो आज  अड़तीस वर्षों में शिक्षण-प्रशिक्षण, विज्ञान, साहित्य, कला और अन्य विधाओं में उच्चस्तरीय शोध केंद्र की भूमिका निभा रहा है, तथा यहां से ज्ञान प्राप्त कर विद्यार्थी वैश्विक स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान प्रमुखता से दे रहे हैं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.अजय द्विवेदी ने कहा कि स्व.वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर स्थापित है। जो सदैव विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य करती है। इस अवसर पर प्रो.संदीप सिंह, प्रो.देवराज, प्रो.रजनीश भास्कर, प्रो.प्रदीप कुमार, प्रो.नूपुर तिवारी, प्रो.मिथिलेश सिंह, प्रो.प्रमोद यादव, प्रो.गिरधर मिश्र, उप कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह, डॉ.मनीष गुप्त, डॉ.श्याम कन्हैया सिंह, डॉ.प्रमेंद्र विक्रम सिंह, डॉ.पुनीत धवन, डॉ.धीरेंद्र चौधरी, कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव, राज नारायण सिंह, संतोष उपाध्याय, सुशील प्रजापति, जितेंद्र पाण्डे, शील निधि सिंह, समेत लोग उपस्थित रहे।