Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुररात को अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, व्यक्ति की मौके पर मौत

रात को अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, व्यक्ति की मौके पर मौत

  • रात से लेकर सुबह तक मृतक अवस्था में रोड पर पड़ा रहा मृतक
  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर कला गांव का मामला

जौनपुर धारा, करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा मोड अतरही मार्ग पर रात को जंगीपुरकला गांव के पास अनियंत्रित बाइक खंभे से टकरा गई जिसमें व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई परिजनों को सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार जंगीपुरकला गांव निवासी राम अजोर यादव का पुत्र अनुज यादव घर से बाइक लेकर रात में जंगीपुर खुर्द चौराहा पर जा रहा था कि घर से पांच सौ मीटर दूर बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह होने पर टहल रहे लोगों ने देखा कि मृतक अवस्था में व्यक्ति रोड पर गिरा है। करीब पहुँचकर उसकी पहचान कर सूचना परिजनों को दिया। परिजन ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुज तीन भाई एक बहन में सबसे छोटा था। इनके माता-पिता और बहन कुसुम मुंबई में रहते हैं। इनके पिता मुंबई में ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। माता प्रमिला मुंबई में अपनी पुत्री पति के साथ रह रही थी। अनुज डी-फार्मा के साथ-साथ मेदांता हॉस्पिटल में प्रैक्टिस कर करता था। उनकी दादी प्रभु देवी का रो-रो के बुरा हाल है तथा गांव में मातम छा गया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।