Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहमजापुर हत्या मामले में एक ही परिवार के चार आरोपी गिरफ्तार

हमजापुर हत्या मामले में एक ही परिवार के चार आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में गुरुवार की रात चाकू घोंपकर युवक की हत्या के मामले में नामजद एक ही परिवार के सभी चार आरोपियों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दंपती, उनका पुत्र और पुत्री है। मालूम हो कि गांव निवासी पेशे से राजमिस्त्री रवि शंकर चौहान का पड़ोसी सुमंत चौहान से लेनदेन का विवाद था। गुरुवार की रात नशे की हालत में दोनों मारपीट करने लगे। उसके स्वजन भी लाठी-डंडे, चाकू व बल्लम से मारने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे सुमंत के मौसा राजेश चौहान व उनके पुत्र अनुराग चौहान को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। अनुराग की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। राजेश चौहान की पत्नी शकुंतला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। छानबीन में जुटी पुलिस ने नामजद चारों आरोपितों अखिलेश चौहान, उसकी पत्नी सुशीला चौहान, पुत्र रवि शंकर चौहान व पुत्री वंदना चौहान को रविवार को मल्हनी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की निशानदेही पर हमजापुर में बांस की कोठ में छिपाए गए हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद आरोपितों का न्यायालय चालान कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, एसआइ सुरेंद्र नाथ सिंह, एसआइ आशा देवी, महिला हेड कांस्टेबल पूनम देवी, कांस्टेबल सत्येंद्र शाह, अरुण चौहान व मुचकुंद यादव शामिल रहे।