Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरराज्यमंत्री ने किया तीन सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास

राज्यमंत्री ने किया तीन सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत तीन सड़कों का शिलान्यास किया गया। इन सड़कों का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जाएगा। इन सड़कों के बन जाने से ग्रामवासियों को आने जाने में सुगमता होगी जिन कार्यों का शिलान्यास किया गया उसमें तारगहना पिच रोड से झांसेपुर में सलारपुर पुलिया तक लेपन कार्य। ग्राम सभा पोरई खुर्द में रमेश सिंह के खेत से पंचायत भवन होते हुए दुलार चौरसिया के घर व बिंद बस्ती तक इंटरलाकिंग सड़क। जौनपुर-शाहगंज मार्ग से स्व. नरेन्द्र अस्थाना के घर के पास से होते हुए सम्पर्क मार्ग का लेपन कार्य। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला महामंत्री डॉ. रामसूरत बिंद, धर्मेंद्र मिश्रा, राजकिशन पाल, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, प्रतिनिधि अजय सिंह, प्रमुख बृजेश यादव, अशोक बिन्द आदि लोग प्रमुख रहे।