Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरराज्यपाल से लगाया न्याय की गुहार

राज्यपाल से लगाया न्याय की गुहार

  • जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी की हुई मांग

जौनपुर धारा,जौनपुर। प्रधानाध्यापक रामलौटन पुत्र स्व.ज्ञानदास ग्राम जहांसापुर की हत्या को लेकर आजाद समाज पार्टी के लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन भी किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होने बताया कि हत्या की साजिस के तहत शाम 6 बजे घर पर अनिल कुमार गौतम पुत्र हरिनाथ व विनित सिंह उर्फ गोलू पुत्र स्व0 सूर्यराज सिंह आकर प्रधानाध्यापक रामलौटन गौतम को घर से लिवाकर गये। रात्रि 11.45 पर अपने भतीजे पप्पू को फोन कर बताया कि सूरज सिंह पुत्र राजेन्द्र व कमलेश सिंह उर्फ बाकू पुत्र राजपति से विवाद हो गया है। दो-तीन लोग आओ जैसे ही परिवार जन वहां पहुँचते हैं तो उनके सामने ही चार पहिया वाहन मारूती सेलेरियो तेजी से लाकर सीधे प्रधानाध्यापक रामलौटन के उपर चढ़ा दिया। जिससे मौके पर ही प्रधानाध्यापक की मौत हो गयी। उपस्थित परिवारजन के लोगों द्वारा देखा गया कि गाड़ी को चलाने वाला सूरज सिंह बगल में बैठा कमलेश सिंह पीछे की सीट पर रजनीश यादव व पंकज यादव थे। परिवारजन के लोग रामलौटन को सरकरी अस्पताल ले गये जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिड़ित परिवार द्वारा तहरीर दिया गया जिसमे मुकदमा दर्ज हो गया लेकिन आजदिन पिड़ित परिवार के लोगों को धमकी दी जा रही है।