Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरराकेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, अभिषेक उपाध्याय बने महामंत्री

राकेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, अभिषेक उपाध्याय बने महामंत्री

  • राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश खुटहन ब्लॉक इकाई का चुनाव सम्पन्न

जौनपुर धारा, खुटहन। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश ब्लॉक इकाई खुटहन का निर्वाचन गुरुवार को बीआरसी केंद्र पर निर्वाचन अधिकारी जिला सह संयोजक रत्नेश सिंह, डॉ.अभिषेक सिंह, डॉ.अरविंद प्रकाश, प्रमोद कुमार तथा केशव सिंह आदि चुनाव अधिकारी एवं पर्यवेक्षक की देखरेख में सम्पन्न हुआ। सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद पर राकेश कुमार सिंह, महामंत्री अभिषेक उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सूबेदार यादव, संगठन मंत्री नवीन शर्मा तथा मीडिया प्रभारी अतुल दुबे निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन अधिकारी रत्नेश सिंह ने निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कि मुझे विश्वास है कि संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपना अमूल्य योगदान देंगे। निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की सपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर महासंघ सरंक्षक सुरेन्द्र सिंह, रामकृष्ण तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन सिंह, उपाध्यक्ष अमित सिंह, राणा हरेंद्र सिंह, मंत्री अनुपम गुप्ता, प्रचार मंत्री अमित यादव समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।