Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररसोइया संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

रसोइया संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। रसोइया संघ ने बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर व खण्ड शिक्षा अधिकारी मुफ्तीगंज को प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश रसोइया संघ शिव शंकर उपाध्याय की अध्यक्षता में एक बैठक करके एक ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी मुफ्तीगंज रवि कुमार सिंह को प्रेषित किया। उनका कहना है कि रसोइया में सबसे बड़ी समस्या नवीनीकरण की है हमारे मानदेय को शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों की तरह हर हाल में महीने की 10 तारीख तक दिया जाय। हमे अन्य कर्मचरियों की तरह कुछ अवकाश भी दिया जाय। हमारे मानदेय को महंगाई के हिसाब से उसमे वृद्धि की जाय। हम यदि अकस्मात किसी कारण वश नहीं आते तो हमें अनुपस्थिति दिखाकर मानदेय से काट लिया जाता है। हमारे लोगो का रुका मानदेय शीघ्र दिलाया जाय और हमें स्थायी नियुक्ति दी जाय जिससे हम बच्चों को पढ़ा सके और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सके। ज्ञापन सौंपने वालों में कुसुम देवी, भानुमती, सुशीला, चंदा देवी, शकुंतला, गीता, गुड़िया आदि लोगों की उपस्थिति रही।