Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरत्योहार पर अभियान चलाकर सफाई करायें : जिलाधिकारी

त्योहार पर अभियान चलाकर सफाई करायें : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा के द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में त्योहार को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु विस्तार से चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने सभी धर्मगुरुओं एवं पदाधिकारियों से कहा कि त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि त्योहार को देखते हुए अभियान चलाकर साफ-सफाई कराये। उन्होंने ईदगाह पर खराब हैंडपंप ठीक कराने के निर्देश दिए और कहा कि जनपद की ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनी रहे। त्योहार के दौरान विद्युत आपूर्ति बनी रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में पुलिस की तरफ से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी की जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जनपदवासियो से अपील करते हुए कहा कि पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाकर सभी लोग सद्भाव का परिचय दें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी शहर कुलदीप गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।