Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनरणबीर-श्रद्धा कपूर की फिल्म ने वीकडे पर भी मचाया धमाल

रणबीर-श्रद्धा कपूर की फिल्म ने वीकडे पर भी मचाया धमाल

अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म के साथ पहली बार उनके साथ पर्दे पर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई है. फिल्म क्रिटिक्स ने ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की काफी तारीफ की है. अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म के साथ पहली बार उनके साथ पर्दे पर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई है. फिल्म क्रिटिक्स ने ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की काफी तारीफ की है. दर्शकों को भी फिल्म का अच्छा-खासा प्यार मिल रहा है. इस बीच फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. खबर बनाने तक, शुरुआती अनुमान की मानें तो रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने अपने दूसरे दिन 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि इस फिल्म ने अपने पहले दिन शानदार कमाई की थी. फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के पहले दिन की कमाई की बात करें तो इसने 15.73 करोड़ रुपये कमाए हैं. जोकि अपने आप में एक शानदार कमाई की है. इसके साथ ही दो दिन में रणबीर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ने कुल 24.23 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. आपको बता दें कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में श्रद्धा और रणबीर की जोड़ी को काफी प्यार मिल रहा है. बीते दिनों रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री को देखते हुए लोग इसकी रिलीज होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे. होली पर रिलीज हुई फिल्म से वीकेंड पर अच्छा करने की उम्मीद लगाई जा रही है. इस फिल्म के निर्देशक लव रंजन हैं, जिन्होंने प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्में बनाई हैं.