Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरयौमे आशूरा का निकला जुलूस देर शाम ताज़िए हुए दफन

यौमे आशूरा का निकला जुलूस देर शाम ताज़िए हुए दफन

  • पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में दसवीं मुहर्रम का जुलूस संपन्न

जौनपुर धारा, खेतासराय। शनिवार को नगर में सुन्नी समुदाय द्वारा यौमे आशूरा को ताज़िए का जुलूस निकाला गया। देर शाम तकिया स्थित करबला में ताज़िए दफन हुए। दोपहर में नगर एवं आसपास के 18ताजिया चौको से अलग समूह में ताजिया का जुलूस निकाला गया। सभी ताजियादार अपने-अपने ताज़िए के साथ फातमान गेट पर एकत्रित हुए। यहां ताजियादारों ने फातेहा पढ़ा। फिर यहां से सामुहिक रूप से सभी ताज़िए जुलूस के रूप में जौनपुर शाहगंज मार्ग पर तकिया स्थित इमामबाड़े मे दफन होने के लिऐ निकले। जुलूस में ताजियादार ढोल ताशा बजाते हुए चल रहे थे। जुलूस में शमिल अखाड़ों ने लाठी खेल कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। जुलूस में मुख्यरूप से मोहम्मद असलम खां, परवेज अंसारी, आज़म अशर्फी, तबरेज, महमूद खां, जुबैर अहमद इदरीसी, इलियास, मोनू, सलीम अहमद, इकराम खान, एजाज सलमानी, मो0 साकिब सहित आदि मौजुद रहे।