जौनपुर धारा, जौनपुर। सपा का जातिगत वोटर मुसलमानों से वोट तो ले लेते हैं देते नहीं हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा का गठबंधन सहारनपुर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर जैसे मुस्लिम बहुल सीटों पर ही जीत पायी थी। सजातीय वोटरों वाली सीट बदायूं और कन्नौज हार गयी। 2024 में मुसलमान पूरी तरह कांग्रेस के साथ आने का मन बना चुके हैं। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने शाही किला स्थित एक पैलेस में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार की सबसे बड़ी वजह यह थी कि मुसलमानों ने पूरी तरह कांग्रेस को वोट किया और जेडीएस को नकार दिया। कर्नाटक से सीख लेते हुए 2024 में मुसलमान कांग्रेस में आने का मन बना चुका है। उसे यह फार्मूला समझ में आ गया है कि बिना सपा बसपा को खत्म किये भाजपा नहीं हार सकती। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज और संचालन शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने किया। इस मौके पर परवेज आलम भुट्टो, महमूद अंसारी, आरिफ खान, मु़फ्ती मेहंदी, फयाज हाशमी, फरमान हैदर, नेसार इलाही, सुरूर खान, बब्बी, अली सब्बल आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
यूपी के मुसलमानों का रूझान अब कांग्रेस की ओर : शाहनवाज


