Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयुवा लक्ष्य के साथ गांव का भी करें विकास : बम्होश शुक्ल

युवा लक्ष्य के साथ गांव का भी करें विकास : बम्होश शुक्ल

  • पूविवि के एनएसएस का सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ रविवार को विश्वेसरिया सभागार इंजीनियरिंग संस्थान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसमें मुख्य अतिथि बम्होश शुक्ल, गीतांजलि परिवार एवं कार्यालय प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव रहे। उन्होंने कहा कि युवा भारत के भविष्य है हम लोगों को अपने लक्ष्य के साथ- साथ अपने गांव और प्रदेश के विकास के लिए भी तत्पर रहना होगा तभी देश का संपूर्ण विकास संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो.बी.बी.तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्येय वाक्य स्वयं से आप को हम सभी को अपने जीवन में ग्रहण करना होगा। जिससे हम लोग अपने व्यक्तिव विकास के साथ-साथ सामुदायिक सेवा के माध्यम से लोगों  को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं में अभूतपूर्व ऊर्जा है। यदि आज का युवा अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा से कार्य करे तो वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। विशिष्ट अतिथि डॉ.रामजनम यादव ने कहा हम आप लोगों के साथ मिलकर अपने गांव, प्रदेश के विकास लिए सदैव तत्पर है। आप लोगो को जो भी सहायता हमे लायक होगी उसमे सहयोग करने के लिए तैयार है। संचालन स्वयंसेवक अभिनव कीर्ति पांडे ने स्वागत भाषण कार्यक्रम अधिकारी डॉ शशिकांत यादव ने और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनय वर्मा ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ.विशाल यादव, डॉ.अजय कुमार मौर्य, समाज सेवक राजेन्द्र यादव, अभिषेक दुबे स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय रूपरेखा को बताया। कार्यालय कर्मचारी मैलास एवं बांकेलाल यादव एवं स्वयंसेवक बालमुकुंद सिंह, आनंद सिंह, प्रभात तिवारी, रोहित प्रजापति, विशाल प्रजापति,चंदन यादव, सुरजीत, सौरभ सोनकर, अभिषेक यादव, मीनाक्षी मोदनवाल एवं समस्त स्वयंसेवक स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।

Share Now...