जौनपुर धारा, सिंगरामऊ। क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी। स्वजनों के मुताबिक वह मंदबुद्धि था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। उक्त गांव निवासी भारत यादव का 19 वर्षीय पुत्र सौरभ यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार को उस समय की है, जब वह अपने कमरे में सोने के लिए गया था। काफी देर हो जाने पर जब स्वजन उसे जगाने के लिए गए तो उसका शरीर कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया। जब घर वालों ने देखा तो सबको बुला कर फंदे से नीचे उतारा। स्वाजन उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्वजनों की मानें तो कई साल से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी, जिसका वाराणसी स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज भी चल रहा था। स्वजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस शव को थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पीएम के लिए भेज दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
युवक ने फांसी लगाकर दी जान


