जौनपुर धारा, खुटहन। मरहट गांव में शुक्रवार की शाम शाहगंज से वापस घर लौट रहे युवक को चार व्यक्तियों के द्वारा रास्ते में रोककर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से प्रहार कर मरणासन्न कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने घायल की माता की नामजद तहरीर पर चार के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दिया है। घायल का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। शेख असरफपुर गांव निवासी रीना सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरा बेटा तेज बहादुर सिंह ब्यक्तिगत काम से शाहगंज गया था। जहां से शाम लगभग आठ बजे घर वापस लौट रहा था। मरहट गांव में उसकी बाइक के सामने पड़ोसी अशोक सिंह, शेर बहादुर, राकेश और सभाजीत आकर खड़े हो गए। वह मार्ग पर ही बाइक रोक दिया। तभी उक्त चारों लोगों ने लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। बेहोशी की हालत में उसे सड़क के बगल झाड़ियों में फेंक कर भाग गए।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
युवक को पीटकर मरणासन्न किए जाने के चार आरोपितों पर केस



