Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमोबाइल फोन हैक कर खाते से उड़ा दिए 16 हजार

मोबाइल फोन हैक कर खाते से उड़ा दिए 16 हजार

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। साईबर अपराधियों द्वारा मोबाइल फोन हैक करके 16 हजार रूपए उड़ा दिये गये। भुक्तभेगी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की मांग की है।

स्थानीय थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव निवासी अतुल कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि बीते मंगलवार को सुबह लगभग 8 बजकर 25 मिनट पर उसके मोबाइल फोन पर इंटरनेशनल नंबर से फोन आया। फोन उठाने पर फोन करने वाले ने कहा कि हलो आपने बैंक से लोन लिया है लेकिन जमा नहीं कर रहे हो। प्रार्थी के किसी भी तरह के लोन लेने से इंकार करने पर फोन कट गया और फोन कटते ही 16 हजार रूपए उनके बैंक एकाउंट से कट गये। उसके बाद फोन हैक कर लिया गया तथा उसके जानकार लोगों के पास अश्लील वीडियो क्लिप भेजा जाने लगा। अतुल कुमार त्रिपाठी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रकम वापस कराने की मांग की है।