― Advertisement ―

spot_img

अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर बवाल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

जौनपुर। Ambedkar Murti Jaunpur मामले में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब केराकत कोतवाली क्षेत्र के बाकुलिया (कुसरना) गांव में अज्ञात...

E-Paper 17-04-2026

Homeअपना जौनपुरचोरों ने उड़ाए नकदी और जेवरात

चोरों ने उड़ाए नकदी और जेवरात

जौनपुर धारा, सुइथाकला। बीती रात जमदरा गाँव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लोगों के शोर शराबे के बावजूद नकदी और जेवरात उड़ा डाला जबकि चौकी प्रभारी ने चोरों के प्रयास को असफल बताया।

बताया जाता है कि चौकी क्षेत्र के जमदरा गांव निवासी रामधारी यादव के घर को बुधवार रात चोर निशाना बनाते हुए घर के पीछे नीम के सहारे छत पर चढ़ गए। सीढ़ियों के माध्यम से घर के अंदर  घुस गए। उस समय पूरा परिवार सो रहा था। चोरों ने कमरों के बाहर की दरवाजे पर कुंडी लगाकर ताला बन्द कमरे के ताले को तोड़कर उसमें रखे 22,200 रुपये नकद समेत दो पेटी, चैन, अंगूठी, झाला, झुमका 2 अदद  को उड़ा डाला। हालांकि आहट पाने पर परिवार वालों ने शोर मचाया लेकिन चोर फरार होने में सफल रहे। पीड़ित परिवार की माने तो वे तीन्ा की संख्या मे थे। मामले में चौकी प्रभारी सुनील कुमार के अनुसार चोर घुसे थे, लेकिन परिवार वालों के जग जाने से उनके चोरी का प्रयास असफल रहा।

Share Now...