जौनपुर धारा, शाहगंज। जयपुर मे आयोजित सम्मान समारोह में खेतासतराय निवासी मॉडर्न कान्वेंट स्कूल प्रबंधक डॉ.मोहम्मद आबिद खान को बेस्ट एजुकेशनिस्ट अवार्ड मिलने पर शिक्षको ने प्रसन्नता जताई है। माडर्न कान्वेंट स्कूल समेत क्षेत्र के कई विद्यालयों के प्रबंधक आबिद ख़ान को रविवार को जयपुर मे अयोजित सम्मान समारोह मे फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा द्वारा ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया। आबिद खां को यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए फार एवर स्टार इंडिया संस्था द्वारा दिया गया है। पुरस्कार मिलने पर माडर्न कांवेंट स्कूल मनेछा के प्रिंसिपल इंतेखाब, कोर्डिनेटर मोहम्मद राशिद खां, सरफराज अहमद, अबुतलहा अंसारी आदि शिक्षको ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।

