Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बीडीओ को सौंपा पत्रक

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बीडीओ को सौंपा पत्रक

  • क्षतिग्रस्त सार्वजनिक सड़क के पुनः मरम्मत को लेकर उठाई आवाज

जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर मंगलवार की दोपहर उदयचंदपुर गांव के ग्रामीणों ने भारी संख्या में क्षेत्र पंचायत कार्यालय पहुंच चौहान बस्ती को जोड़ने वाले सार्वजनिक मुख्य रास्ते के क्षतिग्रस्त खड़ंजा मार्ग के पुनः र्निर्माण को लेकर प्रदर्शन कर खण्ड विकास अधिकारी को पत्रक सौप न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही प्रेमचंद दुबे के दरवाजे से चौहान बस्ती को जोड़ने वाली सार्वजनिक खड़ंजा मार्ग काफी लम्बे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण गड्डो में तब्दील हो गई है। ऐसी स्थिति में ग्राम वासियों को बारिश के मौसम में आना जाना काफी दुर्गम साबित होता है। साथ ही गांव के ही अरविन्द कुमार पुत्र सुधीनाथ दुबे खड़ंजा मार्ग के दक्षिण तरफ सड़क मार्ग से सटकर 80फीट लंबा एवं 4 से 5 फीट गहरा गड्ढा खुदवा दिए है। बारिश के मौसम में वर्षा होने के कारण सड़क की मिट्टी नीचे चली गई है। मार्ग के मरम्मत हेतु अनेकों बार प्रार्थना पत्र उच्च अधिकारियों को दिया गया फिर भी मार्ग की मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया है। चौहान बस्ती के लोगों का आरोप है कि वर्तमान प्रधान सचिव को अपने साथ लेकर विपक्षी अरविन्द कुमार की साजिश में शामिल होकर रास्ते को ही समाप्त करना चाहते हैं। ऐसे हालात में जहां ग्राम वासियों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाने से लोगो का घर से बाहर भी निकलना मुश्किल हो जायेगा। समय रहते प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं किया तो रास्ते के आवागमन को लेकर किसी भी समय संगीन घटना घटित होने से इनकार भी नहीं किया जा सकता है। प्रदर्शन करने वालों में जय सिंह चौहान, त्रिभुवन चौहान, बृजभूषण चौहान, निरंकार चौहान, लीलावती देवी, नीतू, उर्मिला चौहान, फुलवासी, नीलम चौहान, सावित्री चौहान, समेत भारी संख्या में चौहान बस्ती के महिलाएं व पुरुष मौजूद रहकर अपनी को बुलंद किए।