जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद कस्बे में स्वच्छ विरासत अभियान के तहत मैराथन रन फॉर जी 20 का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मैराथन रन में एक महाविद्यालय तथा एक स्कूल के बच्चों की मैराथन रेस हुई। कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कालेज से मैराथन रेस शुरू हुई। यह लगभग दो किमी नाव घाट तक गयी। इस मिनी मैराथन रेस में पहले डॉ. शिवप्रसाद राजपति महाविद्यालय के 13 छात्रों ने हिस्सा लिया जिसमें मनीष चौहान प्रथम, अर्जुन चौहान द्वितीय तथा शशिकांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरे दौर में रामलखन पब्लिक स्कूल के 20 छात्रों ने हिस्सा लिया। अरुण राजभर प्रथम, रिजवान द्वितीय तथा अतुल कुमार प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके पूर्व ईओ कुँवर गौरव सिंह, चौकी प्रभारी आशीष पांडेय ने मैराथन रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाद में इन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अमित यादव (डीपीएम) स्वच्छ भारत मिशन ने विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिया। इस मौके पर राजमन, जौहर वहीद, शिशु तिवारी, रामसूरत, दिग्विजय विश्वकर्मा, ओमकार यादव आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
मैराथन रेस का हुआ आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरुस्कृत

Previous article
Next article


