― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरमहिला संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष बनी वंदना

महिला संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष बनी वंदना

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के बाकराबाद पंचायत भवन पर महिला संकुल स्तरीय संघ का गठन हुआ। जिसमें वंदना मौर्या संघ की अध्यक्ष चुनी गई। ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह, एडीओ आइएसबी देवेंद्र सिंह व ब्लॉक मिशन प्रबन्धक मनीष श्रीवास्तव की मौजूदगी में इसका गठन हुआ।

ब्लॉक मिशन प्रबन्धक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि सीनियर सीआरपी टीम द्वारा छह ग्राम संगठन के माध्यम से इस संघ का गठन हुआ है। जिसमें वंदना मौर्या अध्यक्ष, प्रतीक्षा देवी सचिव, वन्दना कोषाध्यक्ष, निर्मला देवी उपाध्यक्ष, राधिका देवी उपसचिव चुनी गई। ये संगठन समाज में नारी उत्थान, समूह की बहनों को रोजगार उपलब्ध कराना। उनको समय-समय पर सरकारी सुविधाओं से अवगत कराना। इसके साथ ही नारी सशक्तिकरण और गरीबी उन्मूलन को बढ़ाया देने के लिए बनाया गया है। ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही है ये योजना महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। उन्हें सरकार द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मौके पर रामआसरे मौर्या, प्रधान पोल्हन मौर्या, बृजेश कुमार मौर्य, अंजना, आशीष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...