जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के असबरनपुर गांव के सामने शुक्रवार की भेर में ट्रक एवं मैजिक के आमने-सामने भिड़ंत में मैजिक सवार पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेहटी ले आए जहां पर डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन की गम्भीरावस्था वâो देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार आल्हा राजभर निवासी करखियाव फूलपुर वाराणसी अपने परिजनों के साथ वाराणसी में स्थिति रिश्तेदारी में दुआर करने गया था। जब वह भेर में अपने घर वापस आ रहा था तो असबरनपुर गांव के सामने वह उल्टी दिशा में मैजिक लेकर आ रहा था जिससे वह सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया जिसे मैजिक में सवार आल्हा राजभर 32 वर्ष, रीना 30 वर्ष, सीमा 28 वर्ष, चंद्रकला 45 वर्ष, अन्शू 7 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेहटी लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों की टीम ने आल्हा राजभर रीना तथा अंशु की गंभीरावस्था को देखते हुए डाक्टरों की टीम ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वहीं ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
― Advertisement ―
मैजिक-ट्रक भिड़ंत में महिला सहित पांच घायल

Previous article
Next article


