Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरमेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के सरोज विद्या शंकर कन्या इंटर कालेज में यूपी बोर्ड में प्रथम, द्वितीय,  तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधाबी बच्चों को विद्यालय की तरफ से मुख्य अतिथि अजय शंकर दूबे अज्जू के द्वारा सम्मानित किया गया। अपने सम्बोधन मे अज्जू ने कहा कि आप सभी लक्ष्य बना कर पढ़ाई कीजिये निश्चित रूप से आप एक दिन आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक आदि बनकर सर्वोच्च पदों पर पहुंचकर विद्यालय के साथ-साथ माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। प्रमुख वक्ताओं में कॉलेज के संस्थापक विद्याशंकर तिवारी, डा. विद्या सागर तिवारी, अनिल पांडे प्रधान आदि रहे। संचालन विजय कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सहित बच्चे मौजूद रहे।