― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमेडिकल स्टोर बना निशाना, नकदी समेत लाखों की चोरी

मेडिकल स्टोर बना निशाना, नकदी समेत लाखों की चोरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने गलगला शहीद बाजार में एक मेडिकल स्टोर को निशाना बना लिया। शटर का ताला तोड़ चोरों द्वारा नकदी समेत लाखों का माल उड़ा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बताया जाता है कि जुनेदपुर निवासी दवा व्यवसायी राजदेव वर्मा की क्षेत्र के गलगला शहीद बाजार में मेडिकल स्टोर की दुकान है। रोजाना की तरह गुरुवार को भी कारोबार से निवृत होने के बाद स्टोर बन्द कर घर चले गए। बताया जाता है कि उसी रात अज्ञात चोरों द्वारा सीसीटीवी कैमरा तोड़ते हुए शटर का ताला तोड़ कर स्टोर में रखे एक लाख नकदी समेत उतनी ही कीमत की दवाईयां और उससे सम्बन्धित कागजात की चोरी कर ली गयी। अगले दिन चोरी होने की खबर पाकर पीड़ित समेत बाजारवासी सकते में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में छानबीन करने में जुट गई है। जबकि बाजारवासियों के अनुसार सुबह शाम बाजार में पुलिस की मौजूदगी होने के बावजूद चोरों का हौसलाबुलंद होना लोगों के लिए आश्चर्य का विषय बना हुआ है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Share Now...