Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदबंग ने 75वर्षीय वृद्ध का हाथ तोड़ा, बेटे बहू को भी पीटा

दबंग ने 75वर्षीय वृद्ध का हाथ तोड़ा, बेटे बहू को भी पीटा

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिरकोनी क्षेत्र के सिरकोनी बाजार में गुरुवार की शाम एक 72 वर्षीय वृद्ध को एक दबंग युवक ने डंडे से इतना पीटा कि उसका हाथ टूट गया। इसके साथ ही उसके बहू व बेटे को भी पीटा। वृद्ध की हालात काफी नाजुक बतायी जा रही है। उक्त बाजार निवासी प्रेमचंद उर्फ घूरे गुप्ता एक ठेले पर नमकीन, रेवड़ी आदि पटैला महादेव मंदिर के पास बेचते हैं। देर शाम को बहादुरपुर गांव निवासी कुंदन यादव पुत्र रामप्रवेश यादव उनके ठेले पर पहुंच कर जबरदस्ती नमकीन निकाल कर खाने लगा जिसका घूरे गुप्ता ने विरोध किया। जिस पर बौखला कर कुंदन यादव ने वृद्ध को डण्डे से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से वृद्ध का हाथ फैक्चर हो गया है। इसके साथ ही चेहरे तथा शरीर व मुंह में काफी चोट आयी। वृद्ध की पिटाई के समय मौजूद दर्जनों लोगों में किसी ने बीच बचाव नहीं किया। उसके बाद दबंग वृद्ध के घर पहुंच कर उसकी बहू सोनी गुप्ता 27 वर्ष तथा उसके पुत्र रामजनम यादव 30 वर्ष को भी मारपीट दिया। दुकान के सामान को भी इधर उधर फेंक दिया। घटना के दौरान लोगों में दहशत व्याप्त रही। थाना प्रभारी रामसरिख गौतम ने बताया कि वृद्ध की मेडिकल रिपोर्ट मंगवाकर आरोपी पर धारा 323, 504, 506 तथा 325 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।