― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरमूर्ति स्थापना के दौरान निकली भव्य शोभायात्रा

मूर्ति स्थापना के दौरान निकली भव्य शोभायात्रा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जाफराबाद देवकली मार्ग पर स्थित जोगीबीर बाबा धाम परिसर में मंगलवार को मूर्ति स्थापना के दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

कबूलपुर बाजार निवासी दुर्गा प्रसाद जायसवाल व उनके पुत्र मिताई जायसवाल ने जोगीबीर बाबा धाम परिसर में एक भव्य मंदिर बनवाया। जिसका मंगलवार को मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम किया। मूर्ति स्थापना के दौरान के भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जोगीबीर बाबा धाम से कल्यानपुर बाजार व हुंसेपुर से कबूलपुर बाजार होते हुए जोगीबीर बाबा परिसर में उसकी स्थापना की गई। शोभायात्रा में सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजक अरविन्द जायसवाल ने बताया कि 16जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम 17 जनवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिताई जायसवाल, होरी लाल जायसवाल, शैलेन्द्र सिंह, बब्बू सिंह, बिहारी जायसवाल, गन्नू यादव, नितिन जायसवाल, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share Now...