Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरराजेश कुमार बने अपर जिला पंचायत राज अधिकारी

राजेश कुमार बने अपर जिला पंचायत राज अधिकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र पंचायत कार्यालय में तैनात एडीओ पंचायत राजेश कुमार की प्रोन्नति की खबर पाते ही सहकर्मियों में हर्ष का माहौल देखा गया। लोगों ने माल्यार्पण कर उनको भावभीनी विदाई भी दी। गौरतलब हो कि अक्टूबर 2021 में राजेश कुमार ने सुइथाकला में कार्यभार ग्रहण किया था। अपने दो साल लगभग ढाई महीने के कार्यकाल को पूरा करते हुए जनपद मुख्यालय पर मंगलवार को अपर जिला पंचायत राज अधिकारी के रूप में नई तैनाती ग्रहण किया। इधर सहकर्मियों में इसकी ख़बर लगते ग्राम पंचायत अधिकारी और अन्य सहकर्मियों में हर्ष का माहौल हो गया। लोगों ने माल्यार्पण कर उनको भावभीनी विदाई भी दी। एडीओ पंचायत का प्रभार लक्ष्मी प्रसाद को दिया गया। इस अवसर पर हरिश्चंद्र यादव, मोहम्मद शाहिद, सौरभ मिश्रा, जय प्रकाश मौर्य समेत अन्य सहकर्मी मौजूद रहे।