Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनमुंबई पहुंचते ही समंदर किनारे बलखाईं वायरल गर्ल

मुंबई पहुंचते ही समंदर किनारे बलखाईं वायरल गर्ल

महाकुंभ से लेकर मायानगरी का सफर कर रही मोनालिसा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रयागराज में माला बेचने आई साधारण लड़की मोनालिसा अब सेलिब्रिटी बन चुकीं सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनके फोटोज और वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और लोग उन्हें ‘वायरल गर्ल’ के नाम से जानते हैं। अब मोनलिसा का नया वीडियो सामने आया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। उन्होंने एक बार फिर अपनी कातिलाना अदाएं से लोगों का घायल कर दिया है। महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा को लेकर बीते दिन खबर आई थी कि वो अब मुंबई में एक्टिंग सीखने के लिए गई हैं। इसी बीच इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, इस वीडियो में मोनालिसा लहंगा पहनकर मुंबई में समंदर किनारे गाने झांझरिया मेरी छनक गई पर बलखातीं नजर आ रही हैं। मोनालिसा की प्यारी मुस्कराहट फैंस का दिल जीत रही है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता ये वीडियो फेक है और फेस स्वैप टेक्नोलॉजी के जरिए बनाया गया है। गौरतलब है कि मोनालिसा के एआई जेनरेटेड कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और इन्हें काफी पसंद किया जाता है। बताते चलें कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में इंदौर से माला बेचने आईं मोनालिसा की प्यारी आंखों ने लोगों का इतना ध्यान खींचा कि वो रातोंरात मशहूर हो गईं. हर कोई उनके बारे में बात करने लगा। यहां तक कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में साइन कर लिया। इस बात की पुष्टि खुद मोनालिसा ने की थी।