Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनराशा ने मलाइका से भी चुरा ली लाइमलाइट

राशा ने मलाइका से भी चुरा ली लाइमलाइट

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की धूम देखने के लिए मिल रही है। राशा की डेब्यू फिल्म आजाद सिनेमाघरों में बेशक फ्लॉप साबित हुई, लेकिन इस फिल्म में एक्ट्रेस के काम को काफी पसंद किया गया। राशा का डांस और उनका स्टाइल लोगों को दीवाना कर रहा है। तभी तो अब एक्ट्रेस बाकी बॉलीवुड स्टार्स की पॉपुलैरिटी को मात देती दिख रही हैं। बीती रात राशा ने मलाइका अरोड़ा से भी लाइमलाइट चुरा ली। उनकी लेटेस्ट फोटोज अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। बीती रात राशा थडानी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। राशा के लुक और उनके स्टाइल ने इस मौके पर पैपराजी का ध्यान खींच लिया। बदले में एक्ट्रेस ने भी पैपराजी को भर-भरकर पोज दिए। इसी मौके पर मलाइका अरोड़ा भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस ने अपने बॉसी लुक से हर किसी को इंप्रेस कर दिया। मलाइका के इस लुक की तारीफ हर तरफ हो रही हैं, लेकिन लोगों ने मलाइका से ज्यादा राशा को सुंदर बता दिया। राशा ने अपने एयरपोर्ट लुक को काफी स्टालिश रखा। एक्ट्रेस ने डेनिम के साथ ब्लैक टॉप और जैकेट कैरी किया। राशा अपने इस लुक में काफी सुंदर लगीं। एक्ट्रेस ने अपना लुक खुले बालों के साथ आंखों पर काला चश्मा लगाकर पूरा किया। राशा ने इस मौके पर पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए। वह अपनी किलर स्माइल से सबको इंप्रेस करती दिखीं। राशा ने इस मौके पर बहुत ही क्यूट अंदाज के साथ अपने फैंस संग भी फोटोज क्लिक करवाई। इस मोमेंट को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया।

वहीं मलाइका अरोड़ा ऑल व्हाइट लुक में कमाल की लगीं। मलाइका एयरपोर्ट पर बॉसी अंदाज में स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस ने अपने बालों का बन बनाया हुआ था और आंखों में ब्लैक गॉगल्स लगाए हुए थे। मलाइका के हाथ में एक ब्लैक ओवरकोट भी दिखा। मलाइका के इस लुक की तारीफ सोशल मीडिया पर हो रही हैं। हर कोई मलाइका की फोटोज पर बॉस लेडी और किलर फोटोज जैसे कमेंट कर रहा है।