Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरमुंगराबादशाहपुर में शाम पांच बजे तक 57.92 मतदान

मुंगराबादशाहपुर में शाम पांच बजे तक 57.92 मतदान

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर निकाय चुनाव में गुरुवार को सभासद व पालिकाध्यक्ष पद के चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। जिसमें शाम पांच बजे तक लगभग 57प्रतिशत से अधिक मतदान किया गया। मतदाताओं में सुबह से ही मतदान करने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

सेल्फी पॉइन्ट पर युवतियां सेल्फी लेते हुए नजर आईं। मुंगराबादशाहपुर नगर निकाय चुनाव में भाराr पुलिस बल व चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से नगर पालिका के 25वार्डों में मतदान शुरू हुआ। मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और पहली बार निकाय चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने वाले मतदाताओं ने भी अपने विभिन्न मुद्दों पर वोट डाले। वहीं 87वर्षीय बुजुर्ग महिला को उनके बेटे ने गोद में उठाकर धौरहरा बूथ पर पहुंच कर वोट डलवाया।सुबह से ही सेक्टर मजिस्ट्रेट, एसडीएम मछलीशहर राजेश चौरसिया, सीओ राम अतर सिंह और थानाध्यक्ष विवेक तिवारी पुलिस बल के साथ मतदान स्थल का निरीक्षण करते रहे। दोपहर में निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक मनोज सिंह ने गुड़ाहाई सहित अन्य मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और उन्होंने बताया कि मतदान जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। हालाकि कुछ बूथ पर फर्जी वोट डालने को लेकर कहासुनी हुई थी।