जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित सेमरी डिहवा से रविवार को अपरान्ह 2बजे रहस्य मय ढंग से गायब हुआ बच्चा पुलिस की सक्रियता से 8घंटे के भीतर ही बरामद कर लिया गया। देर रात 11बजे मीरगंज की जंघई पुलिस चौकी इंचार्ज रामविलास प्रतापगढ़ से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार जंघई से मुंगराबादशाहपुर मार्ग पर रविवार को 12 वर्षीय अनिकेत पुत्र राजेश कुमार मौर्य टहल रहा था कि दोपहर 2 से 3 के बीच वह अचानक गायब हो गया। चर्चा रही कि किसी बाइक सवार ने उसे अगवा कर लिया है। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया था। शाम को परिजनो से लिखित तहरीर पाकर मीरगंज पुलिस सक्रिय हो गई। फोटो को आस-पास के जिलों में विभागीय तौर पर भेज कर सहयोग की मांग की गई थी। रात 8-बजे किसी अज्ञात ने परिजनो को बताया कि आपका बेटा प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म-1 पर बैठा है। आप ले जाएं सूचना पाकर परिजनों समेत ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार गुप्ता एसआई रामविलास उसे रात 11 बजे सकुशल बरामद कर घर ले आए।
― Advertisement ―
जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
मीरगंज पुलिस की सक्रियता से गायब बच्चा आठ घंटे में हुआ बरामद



