Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएक्सप्रेस-वे पर पड़े मरे हुए पशु से टकराया वाहन, धू धू कर...

एक्सप्रेस-वे पर पड़े मरे हुए पशु से टकराया वाहन, धू धू कर जला

  • चिकित्सक दम्पति बच्चों संग जा रहें थे लखनऊ
  • बाल रोग विशेषज्ञ का परिवार बाल बाल बचा

जौनपुर धारा, शाहगंज। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक चिकित्सक दम्पत्ति परिवार सड़क पर मरे हुए पशु के कारण बड़े हादसे का शिकार हो गये।घटना में चिकित्सक दम्पति मामूली रुप से घायल हो गये। वहीं कार से बाहर आने के बाद आग लग गया। कार पूरी तरह जल कर खाक हो गया। वहीं पूरा परिवार सदमे में हैं। नगर के डिहवा भादी गांव निवासी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.महफूज अहमद अपनी पत्नी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.सहरोजा बानो व दो बच्चों उमर व शहनाज के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से शनिवार रात अपनी कीया कार से लखनऊ जा रहें थे। सुल्तानपुर एयर स्ट्रिप के पहले सड़क पर एक गोवंश मरा पड़ा था। जिसे चालक डॉ.महफूज देख नहीं पाये। टक्कर के बाद कार पलट विपरीत दिशा की ओर मुड़ गया। आनन-फानन में ड्राइवर साइड से चारों लोग बाहर आये। बाहर निकलने के बाद कार धू-धू कर जलने लगा। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद कार का एयर बैग खुल गया। वहीं सभी के बाहर आने के बाद कार जली। शुक्र रहा कि कार आटो लाक नहीं हुआ वरना बड़ा हादसा सम्भव था। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी के बाद शुभचिंतकों का तांता घर पर लगा हुआ है।