Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरमिशन शक्ति के तहत एएसपी ग्रामीण ने महिलाओ किया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत एएसपी ग्रामीण ने महिलाओ किया जागरूक

जौनपुर धारा, सिकरारा। उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज चार के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सोमवार की देर शाम  प्रतापगंज बाजार में हनुमान मंदिर परिसर में बने दुर्गापूजा पंडाल में महिलाओ को बाल अपराध, साइबर सुरक्षा व अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए जागरूक किया।

उक्त अवसर एएसपी ग्रामीण ने कहा महिला और बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालो को बक्शा नहीं जाएगा। उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।शोहदो को चिन्हित कर थाना स्तर पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।दुर्गापूजा पंडाल में मौजूद महिलाओ व बेटियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिला सम्बंधित अपराध को नियंत्रित करने के लिए मिशन शक्ति योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। यह योजना मातृ शक्ति के सम्मान,सुरक्षा,स्वावलंबन को समर्पित है। कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा परेशान किया जा रहा है तो तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना तुरंत दे। सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाता है। पंडाल में मौजूद महिलाओ व बेटियों को जागरूक करने के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से मिशन शक्ति, साइबर अपराध व सुरक्षा सम्बन्धित अन्य लघु फिल्मों के माध्यम से जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सीओ सदर संत प्रसाद उपाध्याय, थानाध्यक्ष दिब्य प्रकाश सिंह सहित उप निरीक्षक, महिला कांस्टेबल व भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहें।