Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमासूम की मौत प्रकरण में ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

मासूम की मौत प्रकरण में ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के डड़वा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसी गाँव के निवासी एक मासूम की मौत के प्रकरण में चालक अभिषेक सरोज पुत्र पृथ्वीपाल सरोज निवासी संभलगंज को गिरफ्तार कर पुलिस ने च्ाालान न्यायालय भेज दिया।

मुखबिर से सूचना मिली कि बुधवार को देवरिया गांव के पास पीली नदी पर ट्रैक्टर चालक अभिषेक सरोज कहीं भागने की फिराक में रणनीति बना रहा है। सूचना पर विश्वास कर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को सुबह 10:30 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। गाँव निवासी देवनाथ यादव ने कोतवाली में इस बात का केस दर्ज कराया है कि उनका 6 वर्षीय पुत्र शशांक अपने घर से पचास मीटर दूर स्थित पाही पर खेल रहा था इसी बीच एक ट्रैक्टर चालक बिल्डिंग मेटिरियल उतारकर तेज रफ्तार से उसी रास्ते से जा रहा था। उसी दौरान खेल रहा मासूम शशांक यादव 6 वर्ष ट्रैक्टर की चपेट में आने से दब गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में आनन-फानन में परिजन उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए, जहां चिकित्सकों ने देखते ही शशांक को मृत घोषित कर दिया। शशांक राजा राम मेमोरियल कान्वेंट स्कूल नौपेड़वा में कक्षा 3 का छात्र था। उसके पिता देवानाथ यादव भी उसी विद्यालय में अध्यापन कार्य करते हैं।