Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसेनापुर प्राथमिक विद्यालय में थमने का नाम नहीं ले रही चोरी

सेनापुर प्राथमिक विद्यालय में थमने का नाम नहीं ले रही चोरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली के सरकी चौकी अंतर्गत सेनापुर गांव में स्थिति प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरों ने लगातार 6वीं बार चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। गौरतलब है कि सेनापुर प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरों में विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखा गैस चूल्हा, तावा, भगोना, चावल, आटा, तेल, आलू, मसाला समेत बच्चों के किट लेकर चंपत हो गए। सुबह जब विद्यालय खुला तो कमरों का ताला टूटा देख पैरों तले से जमीन खिसक गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई वहीं प्रधानाध्यापक आशा सिंह ने बताया कि हमारे विद्यालय में ये 6वीं चोरी है। चोर लगातार विद्यालय में चोरी कर विद्यालय को क्षति पहुंचा रहे है। विद्यालय परिवार चोरी घटना से आहत में है। आखिर कौन लोग है जो बार-बार विद्यालय को निशाना बनाते है। उन्होंने कहा कि पुलिस को लिखित तहरीर दे दी गई है। बता दे कि लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान से लेकर विद्यालय में चोरी होती रहती है पुलिस मौके पर आकर जांच पड़ताल कर वापस लौट जाती है फिर दोबारा नही आती है। अब तक कई चोरियों को चोर अंजाम दे चुके हैं पर अभी तक एक भी चोरी का खुलासा करने में पुलिस पूरी तरह से असफल रही है।