Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदो खूंखार भेड़ियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में

दो खूंखार भेड़ियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के कुतुबपुर यादव बस्ती में पिछले तीन दिनों से कुछ खूंखार भेड़ियों ने गांव में आतंक मचा रखा है। सोमवार की रात से ही जानवरों पर कहर जारी है। सोमवार की रात गांव के ही एक व्यक्ति के एक पशु को रात में घायल कर दिया,  दूसरे दिन उसकी मृत्यु हो गई। दूसरी रात को फिर से उसी गांव के एक जानवर को मार डाला। भेड़ियों के इस आतंक से गांव में भय व्याप्त है। पशुपालक अपने पशुओं को घर में बांध रहे हैं और रात में जागकर निगरानी कर रहे है। गांव के मनोज यादव, सुरेश यादव, सुशील यादव, बसंत यादव ने बताया कि ये हमारे परिवार जनों को भी नुकसान पहुंचा सकते है, इसलिए हम लोग देर शाम से किसी भी बच्चे को घर से बाहर नहीं जाने दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया की इसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पुलिस ने पहुंच कर घटना की जानकारी प्राप्त कर चली गई। वन विभाग को भी इसकी सूचना दी जा चुकी है। ऐसी घटनाओं से ग्रामीण दहशत के साये में जी रहे हैं।