― Advertisement ―

spot_img

महंगाई की मार और गैस किल्लत के बीच पिसती आम जनता

देश में बढ़ती गैस किल्लत और महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। जमाखोरी और प्रशासनिक विफलताओं के बीच गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।
Homeअपना जौनपुरमारपीट में बीच बचाव करने गए अधेड़ की मौत

मारपीट में बीच बचाव करने गए अधेड़ की मौत

जौनपुर धारा, सिरकोनी। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के बेलवारामसागर गांव में बीती रात दो युवकों में हुई मारपीट में बीच बचाव करने गए एक अधेड की धक्का मुक्की के दौरान जमीन पर गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है। जानकारी के अनुसार गुड्डू पुत्र छोटेलाल, संतोष पुत्र बाबूनाथ बीती रात नशे में गाली गलौज, मारपीट कर रहे थे। पड़ोस में रह रहे शोभनाथ पुत्र संता उम्र 60 वर्ष दोनों को समझा कर दूर कर रहे थे। उसी दौरान दोनों ने आपस में मारपीट करने पर आमादा रहे। उनकी बातों का कोई असर नहीं रहा। जब दोनों आपस में एक दूसरे को मारपीट रहे थे तो उनसे देखा नहीं गया और बीच बचाव के दौरान धक्का मुक्की में वह जमीन पर गिर पड़े। कुछ समय बाद जब वह नहीं उठे तो और पड़ोसी आ गए। उसी में किसी ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपित को रात में ही पकड़ कर न्यायालय भेज शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।

Share Now...