Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरमारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

जौनपुर धारा,बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बारीगांव (बदलूपुर) में बीते सात अप्रैल को सोते समय वृद्ध के ऊपर हमला कर दिया वृद्ध यज्ञ नारायण यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने 2लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हमले में घायल वृद्ध की 18अप्रैल को रात्रि में इलाज के दौरान 12 दिन बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक पूर्व से भी दमा की बीमारी से जूझ रहा था। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचायतनामा करने में जुटी हुई है। उक्त गांव निवासी 65वर्षीय यज्ञ नारायण यादव रात में घर पर सो रहे थे। आरोप है कि आधी रात बाद गांव के अश्वनी यादव व अरुण यादव पुरानी रंजिश को लेकर सरिया रॉड से हमला कर दिया। हमले में बृद्ध घायल हो गया। हो हल्ला सुनकर बगल में सोयी पत्नी जग गयी और शोर मचाने लगी। जब तक आसपास के लोग जुटते हमलावर भाग गये। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल बृद्ध को इलाज के लिए सीएचसी पहुँचाया जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बेटे नीरज यादव की तहरीर पर मुकदमा धारा 323, 504, 506, 452 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है। 18अप्रैल को रात्रि एक बजे  इलाज के दौरान यज्ञ नारायण की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर पंचायत नामा भरने की कार्रवाई की जा रही है, थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा पुलिस पीड़ित परिवार के साथ न्याय दिलाने की पूरी कोशिश कर रही है।