Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमामूली विवाद में दोस्त ने दोस्त को चाकू मारकर किया घायल

मामूली विवाद में दोस्त ने दोस्त को चाकू मारकर किया घायल

जौनपुर धारा,जौनपुर।शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सबरहद गांव में मामूली विवाद के चलते दोस्त ने ही दोस्त को चाकू से हमला कर गंभीररूप से घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी-17 वर्षीय मोहम्मद सैफ पुत्र आरिफ को मंगलवार की शाम गांव के ही जियाद पुत्र सालिम गाली गलौज हो गया। जिससे नाराज़ युवक ने अपने दोस्त को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दे। इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।