Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरमामूली विवाद के मजदूरों से मारपीट दो घायल

मामूली विवाद के मजदूरों से मारपीट दो घायल

  • मजदूरों ने पैसा छीनने का लगाय आरोप

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत डिहवा भादी गांव में बुधवार की देर शाम मामूली कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने विद्युत तार की रिपेयरिंग का काम करने वाले मजदूरों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

क्षेत्र के डिहवा भादी गांव में पानी टंकी के समीप मोंटी कार्लो कम्पनी के ठेकेदार सौरभ उपाध्याय के साथ काम करने वाले सीतापुर जनपद 32 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र विजय पाल व लखीमपुर-खीरी निवासी 28 वर्षीय रविकेश पुत्र श्याम सुंदर को भादी गांव के अज्ञात युवकों ने मंगलवार की देर शाम मामूली विवाद के चलते लाठी डंडे से पीटकर कर घायल कर दिया। वहीं पीड़ित मजदूरों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने हमें मारपीट का एक लाख रुपए छीन कर फरार हो गए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं ठीकेदार सौरभ उपाध्याय ने बताया है कि कल हमारे भाई द्वारा मजदूरों को पैसा दिया गया था। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय से पूछें जाने पर बताया कि मामला मारपीट का है। पैसा छिनैती का कोई मामला नहीं है। ठीकेदार द्वारा मारपीट की तहरीर मिला है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।