Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमानसिक स्वास्थ्य शिविर व विश्व कैंसर दिवस का किया गया आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य शिविर व विश्व कैंसर दिवस का किया गया आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खण्ड के सीएचसी पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर एवं विश्व कैंसर दिवस आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के ब्लाक अध्यक्ष रंजीत सिंह ने फीता काट कर शुभारम्भ किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का स्टाल लगाकर चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा जनमानस को स्वास्थ्य सेवा प्रदान किया गया जिसमें मानसिक रोगियों का जनपद स्तरीय टीम द्वारा उपचार किया गया तथा दवा वितरण किया गया। दिव्यांग मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर सीएचसी के प्रभारी डा.एसके यादव, डा.मानसी उपाध्याय, डा.राजेश पासवान, डा.मुरली, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जल्लू सोनकर, अजीत यादव एवं सभी पैरामेडिकल स्टाफ, आरबीएस के टीम उपस्थित रही।