Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमानव हृदय संसार का सबसे उपजाऊ स्थान : फादर पी.विक्टर

मानव हृदय संसार का सबसे उपजाऊ स्थान : फादर पी.विक्टर

  • सेंटजॉन्स स्कूल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर की शनिवासरीय प्रार्थना सभा में कक्षा छह अ के विद्यार्थियों द्वारा चन्द्रयान एवं प्रज्ञान रोवर विषय पर क्रियात्मक परियोजना प्रस्तुत की गई। परियोजना के निर्माण में अंश यादव, अर्पित, लक्ष्य एवं इशिता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आर्या सिंह ने सुविचार, तेजश्वी ने सूक्ति वचन प्रस्तुत किया। यशस्वी यादव ने प्रार्थना एवं शौर्य ने प्रतिज्ञा का नेतृत्व किया। अदिति सिंह ने संस्कार विषय पर प्रकाश डाला और प्रखर स्वयं चन्द्रयान की भूमिका में चंद्रमा की कक्षा में भ्रमण करते नजर आए। कक्षाध्यापिका सुश्री शोभा सेबेस्टियन ने विद्यार्थी जीवन में संस्कार के महत्ता पर प्रकाश डाला।सह-शिक्षा कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कक्षा तीन से पाँचवीं तक के बच्चों के लिए ‘मन के हारे हार,मन के जीते जीत’ अथवा ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय रहा। कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘मानव जीवन एवं जल संकट’ अथवा’ शिक्षा एवं नैतिकता’ तथा कक्षा नवीं से बारवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियाँ’ अथवा ‘वैज्ञानिक उन्नति में विद्यार्थियों का योगदान’ विषय रहा। इस प्रतियोगिता का परिणाम सोमवार को जारी किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर ने कक्षा छः अ की कक्षाध्यापिका एवं विद्यार्थियों को सप्ताह की प्रार्थना सभा के कुशल संचालन के लिए बधाई दिया। फादर ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह हमारे ऊपर है कि हम क्या ग्रहण करते हैं और क्या नहीं। हमारा हृदय संसार का सबसे उपजाऊ स्थान है, इसमें जिसका बीजारोपण किया जाएगा वह भलीभाँति उगेगा। इसलिए हमें अपने हृदय में संस्कार का ही आरोपण करना चाहिए। यह संस्कार पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहेगा। प्रार्थना सभा के अंत में पार्थ ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा दक्षिता गुप्ता ने प्रार्थना सभा में कुशल मंच संचालन किया।