― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमिशन शक्ति के तहत उ.प्रा.वि.के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

मिशन शक्ति के तहत उ.प्रा.वि.के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

जौनपुर धारा, सुजानगंज। मिशन शक्ति के अंतर्गत उ.प्रा.विद्यालय सुजानगंज और कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय सुजानगंज के तत्वाधान मे खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविन्द पाण्डेय की अध्यक्षता मे नारी सशक्तिकरण पर प्रभात फेरी निकाली गयी। जिसमें खण्ड शिक्षाधिकारी अपने सम्बोधन में बताया कि नारी शक्ति के आगे आने से ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि सभी अभिभावक अपने बच्चियों को नियमित विद्यालय भेजे, प्रभात फेरी सुजानगंज थाने से होते हुए बालवरगंज बाजार से होते हुए। विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। प्रभात फेरी में बच्चो के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय सिंह, कस्तूरबा गाँधी कि वार्डेन सावित्री यादव, संदीप कुमार, अंजू यादव अर्चना मौर्या,अरविन्द पाण्डेय सुधा गौड़ आदि मौजूद रहे।

Share Now...