― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमाध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा इकाई का गठन

माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा इकाई का गठन

  • अवधेश कुमार अध्यक्ष, मोहम्मद ताहिर चुने गये शाखा मंत्री

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा इकाई सहकारी इंटर कालेज मिहरांवा का विधिवत गठन किया गया जिसमें अवधेश कुमार सिंह को अध्यक्ष तथा मोहम्मद ताहिर को शाखा मंत्री निर्वाचित किया गया। शाखा का निर्वाचन विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर सिंह यादव, जलिा उपाध्यक्ष राजेश यादव तथा जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश सिंह की देख रेख में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष सुधाकर सिंह एवं जिलामंत्री प्रमोद सिंह ने लोकतांत्रिक तरीके से शाखा गठन के लिए शाखा अध्यक्ष एवं मंत्री अपनी बधाई एवं शुभकामना दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share Now...