Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहुली गांव में महिलाओं को मताधिकार को लेकर किया गया जागरूक

महुली गांव में महिलाओं को मताधिकार को लेकर किया गया जागरूक

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के महुली गांव में बुधवार को सौहार्द बंधुता मंच के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र के अधिकार को लेकर महिलाओं को मताधिकार और मतदान के महत्व को लेकर जागरूक किया गया। महिलाओं को जागरूक करते हुए सौहार्द फेलो नीरा आर्या ने बताया कि हम लोग डोर-टू-डोर क्षेत्र के हर गांव में पहुंच महिलाओं से मुलाकात कर मताधिकार के महत्व के विषय में बताया जा रहा है। ताकि महिलाए अपने मताधिकार के महत्व को समझ सके कि हमारे मताधिकार से देश की दिशा और दशा बदली जा सकती है। वहीं सौहार्द साथी डॉक्टर हरेंद्र ने बताया कि हम भारत के लोगों को ऐसा लोकतंत्र चाहिए जिसमें लोगों का शासन लोगों के द्वारा हो। वही सौहार्द साथी धारा देवी ने महिलाओं को बताया हमें अपनी गरिमा को पहचानते हुए निर्भीक होकर जाति धर्म से उपर उठकर महिलाओं को बिना प्रलोभन के प्रभावित हुए सभी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। सौहार्द बंधुत्व मंच की साथी सुचित्रा ने बताया संविधान से हमे प्रेणा मिलती है और एक सुत्र में बांधती हैं और बन्धुता शांति भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हुए कहा हमारा प्रतिनिधि शिक्षित हो जागरूक और संवैधानिक मूल्यों की समझे और समाज का विकास कर सके। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की महिलाएं ममता देवी, निर्मला, कपिला उषा यादव मीना कुमारी आदि महिलाएं उपस्थित रही।